हिमाचल प्रदेश

Nahan: जनता के हितों की सुरक्षा में फेल रही प्रदेश सरकार: डॉ. बिंदल

Admindelhi1
10 Oct 2025 11:00 AM IST
Nahan: जनता के हितों की सुरक्षा में फेल रही प्रदेश सरकार: डॉ. बिंदल
x

नाहन: भारतीय जनता पार्टी की नाहन विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय नाहन में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका में कार्य कर रहे हैं। चाहे प्रदेश में हाल ही में आई आपदा हो या फिर अन्य कोई भी सेवा कार्य, भाजपा कार्यकर्ता अग्रणी पंक्ति में खड़े होकर समाज और राष्ट्र सेवा में कार्यरत है।

डा. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार बौखलाहट में है और लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर डराने धमकाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार जितना भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करेगी, भाजपा कार्यकर्ता उतनी मजबूती के साथ खड़े होंगे। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने हालात इतने बिगाड़ दिए हैं ऐसा लगता है क़ि प्रदेश में कानून और व्यवस्था नाम की चीज नहीं है।

उन्होंने कहा कि जनहित में आवाज उठाने वालों पर बिना किसी कारण के एफआईआर दर्ज हो रहे है, फिर वह चाहे आपदा में अपनी आवाज़ उठाने वाले आपदा प्रभावित परिवार हों, या फिर स्कूल की मासूम छात्रायें। सब पर बिना वजह मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस सरकार के जाने का समय आ गया है क्योंकि इतिहास गवाह है, कांग्रेस सरकारें जब-जब तानाशाही पर उतरती हैं तो जनता उन्हें उखाड़ फैंकती है।

भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन ने बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्षों के संघर्ष के उपरांत भाजपा संगठन यहाँ तक पहुंचा है। भाजपा की खूबी है कि इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक जनों तक संगठन का हिस्सा हैं। उन्होंने बूथों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ है जो केवल चुनावी प्रक्रिया का ही हिस्सा नहीं है बल्कि वह 365 दिन सक्रिय रहकर कार्य करने वाला सबसे जमीनी स्तर का कार्यकर्ता है।

Next Story