- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: दूसरी बार नहीं...
Nahan: दूसरी बार नहीं हो सका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव, कोरम बना बाधा

नाहन: नगर परिषद पांवटा साहिब के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव एक बार फिर टल गए। शनिवार को आयोजित बैठक में कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकी और बैठक को दूसरी बार स्थगित करना पड़ा।
एसडीएम पांवटा द्विज गोयल ने बताया कि बैठक में कुल 8 पार्षद उपस्थित हुए, लेकिन आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं कराया जा सका। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए जल्द ही नई तिथि निर्धारित की जाएगी।एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि विधायक का मतदान करना पूरी तरह मान्य है और चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार ही कराई जाएगी।
बैठक में मौजूद पार्षद इंद्रजीत सिंह मीका ने कहा कि दूसरी बार चुनाव टलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर विपक्ष के भीतर ऐसी कौन-सी खींचतान चल रही है, जिसके कारण चुनाव बार-बार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बैठक में सभी पार्षद मौजूद रहेंगे और नगर परिषद को नया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मिल जाएगा।





