- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: खेल जगत ने खोया...

x
नाहन: शहर के जाने- पहचाने वरिष्ठ फुटबॉलर धनराज स्वामी (73) का रविवार को निधन हो गया। वे बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अंबाला में उपचाराधीन थे, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। धनराज स्वामी का जन्म 28 अक्तूबर 1952 को हुआ था। पेशे से वे बिजली बोर्ड में जूनियर इंजीनियर ्र रहे और सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल से जुड़े रहे। फुटबॉल के प्रति उनका जुनून इतना था कि जीवन के अंतिम दिनों तक वे युवाओं को खेल के लिए प्रेरित करते रहे।
मैदान में उनकी कमेंट्री शैली भी खास पहचान रखती थी, जिसे खिलाड़ी और दर्शक बेहद पसंद करते थे। उनके निधन से नाहन के फुटबॉल जगत ने अपना मार्गदर्शक खो दिया है। उनके असमय निधन से फुटबॉल प्रेमियों, दोस्तों और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
Tagsनाहनखेल जगतखोयाफुटबॉलरधनराज स्वामीNahanSports WorldLostFootballerDhanraj Swamiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





