हिमाचल प्रदेश

Nahan: मतदान की तैयारियों में जुटा सिरमौर प्रशासन, 26-28-30 मई को वोटिंग

Admindelhi1
20 May 2026 9:16 AM IST
Nahan: मतदान की तैयारियों में जुटा सिरमौर प्रशासन, 26-28-30 मई को वोटिंग
x
"सिरमौर में तीन चरणों में मतदान, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट"

नाहन: जिला सिरमौर में तीन नगर निकायों में चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो चुके हैं और अब प्रशासन ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों को शुरू कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने एआरओ स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने समेत अन्य तैयारिया समय रहते पुरे करने के निर्देश जारी किए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिला में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में और बैलेट से होने है। चुनाव के लिए आर ओ, ए आर ओ तैनात कर दिए गए हैं। जिला में 26 मई, 28मई और 30 मई को मतदान होना है।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक एवं शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो इसको लेकर समय रहते तैयारियां पूरी की जा रही है। जिला में विभिन्न कमेटियां गठित की गई है और चुनाना प्रक्रिया को आयोजित करने के लिए कार्य चला हुआ है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों को मतदान के प्रति जागरूक करने और प्रशिक्षण देने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत के चुनाव परिणाम उसी दिन चुनाव सम्पन्न होने के बाद घोषित किए जाएंगे। जबकि जिला परिषद की मतगणना 31 मई को संबंधित विकास खण्डों पर की जाएगी।

Next Story