हिमाचल प्रदेश

Nahan: स्वयंसेवक भर्ती कार्यक्रम के लिए संशोधित तिथियां घोषित

Admindelhi1
12 Jun 2026 10:22 AM IST
Nahan: स्वयंसेवक भर्ती कार्यक्रम के लिए संशोधित तिथियां घोषित
x
"भर्ती तिथियों में बदलाव, गृह रक्षक प्रक्रिया फिर से निर्धारित"

नाहन: गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन द्वारा गृह रक्षक स्वयं सेवकों की भर्ती प्रक्रिया, जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जून 2026 से 23 जून 2026 तक चौगान मैदान एवं चम्बा मैदान नाहन में आयोजित की जानी थी, अब प्रशासनिक एवं अपरिहार्य कारणों से 16 जून 2026 से 25 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

आदेशक गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन ने बताया कि 14 जून को भर्ती के लिए बुलाए गए अभ्यर्थी अब 24 जून को तथा 15 जून को बुलाए गए अभ्यर्थी 25 जून को भर्ती प्रक्रिया में उपस्थित होंगे।

उन्होंने बताया कि 16 जून 2026 से 23 जून तक भर्ती हेतु बुलाए गए अभ्यर्थियों की समय-सारिणी तथा PST/PET परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।

Next Story