हिमाचल प्रदेश

Nahan: महिलाओं के लिए राहत भरी खबर, पोंटा में कार्ड निर्माण शुरू

Admindelhi1
23 Feb 2026 6:48 PM IST
Nahan: महिलाओं के लिए राहत भरी खबर, पोंटा में कार्ड निर्माण शुरू
x

नाहन: पांवटा और शिलाई क्षेत्र की महिलाओं को हिम बस कार्ड बनवाने के लिए नाहन के चक्कर काटने पड़ रहे थे। अब पांवटा डिपो में ही हिम बस कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। महिलाओं को लंबी दूरी तय करने और समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस फैसले से क्षेत्र की हजारों महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।

डिपो इंचार्ज प्रेम ने जानकारी देते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) के पांवटा दौरे के दौरान यह समस्या सामने आयी थी जिसपर एमडी ने तुरंत निर्देश जारी किए। इसके बाद 17 फरवरी को मशीन पांवटा डिपो पहुंचा दी गई और अब यहां कार्ड बनाने की प्रक्रिया विधिवत शुरू हो चुकी है।

इंचार्ज प्रेम ने यह भी बताया कि आने वाले समय में यहां ऑनलाइन टिकट सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को और अधिक सहूलियत मिलेगी।

Next Story