- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: पेंशनरों ने...
Nahan: पेंशनरों ने नाहन में जताया रोष, रैली निकाल शहर भ्रमण

नाहन: जिला सिरमौर पेंशनरस ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले शुक्रवार को मुख्यालय नाहन में सभी विभागों, बोर्डो, निगमों के पेंशनरों ने रोष रैली निकाली। यहां पर पेंशनरों ने उनकी अनदेखी पर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। और लंबित विभिन्न भक्तों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मीडिया से बात करते हुए जिला सिरमौर पेंशनर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक ओएल चौहान ने कहा कि पेंशनरों का लाखों रुपये सरकार के पास लंबित है। जनवरी 2016 से पेंशनरों को ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट नहीं दिया गया है। महंगाई भत्ते का 60 महीने का एरियर बकाया है। इसके अलावा जुलाई 2023 से जुलाई 2025 तक के 16 प्रतिशत महंगाई भत्ते की पांच किस्ते भी जारी नहीं की गई हैं।
उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सेक्टर के पेंशनरों को दूसरे विभागों की तर्ज पर पेंशन नहीं देकर उनको असहाय और मजबूर की जिंदगी जीने को विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को कर्मचारी चलाते हैं, उन्हीं पूर्व कर्मचारियों की सरकार अनदेखी कर रही है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।





