हिमाचल प्रदेश

Nahan: नाहन नगर परिषद चुनाव: 29 अप्रैल से नामांकन शुरू

Admindelhi1
29 April 2026 10:36 AM IST
Nahan: नाहन नगर परिषद चुनाव: 29 अप्रैल से नामांकन शुरू
x

नाहन: शहरी नगर निकायों में चुनाव प्रक्रिया चली हुई है और प्रशासन ने इन चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू की है। नाहन नगर परिषद में 29 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जोकि 2 मई तक चलेगी। इसी तरह 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर भी प्रशासन कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में आज नाहन में पोलिंग पार्टियों को चुनाव प्रक्रिया, फॉर्म भरने वी अन्य तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 158 कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया बारे बताया गया।

एस डी एम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि नगर परिषद नाहन में चुनावों को लेकर प्रशासन ने अपने कार्यों में तेजी लाई है और आज पोलिंग पार्टियों के लिए रिहर्सल का आयोजन किया गया है। अभी क्योंकि इ वी एम नहीं मिली है जिसके चलते 11 मई को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा और उसके बाद 16 मई को अंतिम रिहर्सल की जाएगी और पोलिंग पार्टियों को रवाना भी किया जाएगा।

राजीव संख्यान ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी और 30अप्रैल ओर 2मई तक होंगे। सुबह 11 से 3बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे जोकि निर्धारित प्रपत्र और दस्तावेज के साथ भरे जा सकेंगे। ये नामांकन उनके कार्यालय में प्रस्तुत किए जायेंगे और तहसीलदार सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के तौर पर मौजूद रहेंगे।

Next Story