- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: विधायक अजय...
हिमाचल प्रदेश
Nahan: विधायक अजय सोलंकी ने मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का दिया संदेश
Admindelhi1
17 May 2026 7:50 PM IST

x
अजय सोलंकी ने मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का दिया संदेश
नाहन: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद के लिए मतदान जारी है। नगर के सभी 13 वार्डों के लिए 23 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांति पूर्ण चली हुई है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने भी मतदान में भागेदारी निभाते हुए अपने वार्ड नंबर 9 से मतदान किया। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए सोलंकी ने कहाकि नाहन की जनता भाजपा शासित नगर परिषद से तंग आ चुकी है पिछले दस वर्षों में शहर को बदहाल किया गया और अब जनता जवाब देने को तैयार है।
अजय सोलंकी ने कहा कि भाजपा शासित नगर परिषद जोकि दस वर्षों से काबिज थी शहर की समस्याओं का समाधान करने में असफल साबित हुई ,अब ये सब्ज बाग दिखा रहे हैं लेकिन नाहन की जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है और कांग्रेस शासित नगर परिषद नाहन में बनने जा रही है।
Tagsनाहनविधायकअजय सोलंकीमतदानलोकतंत्रमजबूतसंदेशNahanMLAAjay Solankivotingdemocracystrongmessageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





