हिमाचल प्रदेश

Nahan: सिरमौर के कई क्षेत्रों में मक्की की फसल को कीटों ने पहुंचाया नुकसान

Admindelhi1
14 July 2026 9:30 AM IST
Nahan: सिरमौर के कई क्षेत्रों में मक्की की फसल को कीटों ने पहुंचाया नुकसान
x
मक्की की फसल में कीड़े लगने से बढ़ी किसानों की चिंता

नाहन: राजगढ उपमंडल की ग्राम पंचायत टिक्कर के मडेढ़ा गांव में मक्की की फसल पर सुंडी के बढ़ते प्रकोप से किसान चिंतित हैं। आधे से अधिक फसल प्रभावित होने की सूचना पर कृषि विभाग राजगढ़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ शिव रामने किसानों से बातचीत कर फसल की स्थिति का जायजा लिया। किसानों ने बताया कि सुंडी मक्की के पौधे के तने के भीतर घुसकर उसे अंदर से खोखला कर रही है, जिससे पौधे सूख रहे हैं।

किसानों का कहना है कि इस वर्ष कीट का प्रकोप पिछले वर्षों की तुलना में अधिक गंभीर है।वैसे तो पहाड़ी क्षेत्र में मक्की की फसल को काफी नुकसान हो रहा है क्योंकि मक्की में लगा कीड़ा लगातार फसल को बर्बाद कर रहा है

शिव राम ने बताया कि सुंडी पर नियंत्रण के लिए किसानों को अनुशंसित कीटनाशक कोराजन का तुरंत छिड़काव करना चाहिए। फसल अब बड़ी हो चुकी है इसलिए एक पंप की बजाय दो पंप प्रति बीघा स्प्रे करना ज्यादा प्रभावी रहेगा, ताकि दवा पौधे के अंदर तक पहुंच सके।कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खेतों की नियमित निगरानी करें और कीट दिखते ही विभाग से संपर्क करें। विभाग का कहना है कि समय पर वैज्ञानिक उपचार से फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है।

Next Story