हिमाचल प्रदेश

Nahan: दो दिवसीय यात्रा पर Harshvardhan Chauhan पहुंचे Sirmaur

Admindelhi1
5 March 2026 4:28 PM IST
Nahan: दो दिवसीय यात्रा पर Harshvardhan Chauhan पहुंचे Sirmaur
x

नाहन: उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 6 व 7 मार्च को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 6 मार्च को पांवटा साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय कॉलेज पांवटा साहिब के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

उद्योग मंत्री 7 मार्च को प्रातः राजगढ़ में पेट्रोल पंप का उद्घाटन करने के उपरांत जन शिकायतों का निवारण करेंगे तथा शाम 7 बजे होली उत्सव पांवटा साहिब के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Next Story