- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: राजगढ़ में नशा...
Nahan: राजगढ़ में नशा तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी पकड़े गए

नाहन: जिला सिरमौर के राजगढ़ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक रिहायशी मकान में छापेमारी कर 4.87 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षित चौहान पुत्र रघुवीर सिंह निवासी चौहान निवास, पुराना बस स्टैंड के पास राजगढ़, अजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी डीएवी स्कूल के नजदीक राजगढ़ तथा शुभम वर्मा पुत्र संजीव वर्मा निवासी वर्मा निवास, खैरी रोड राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी अपने रिहायशी मकान में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त थे। तलाशी के दौरान अक्षित चौहान के कमरे में रखी अलमारी के अंदर बने लॉकर से 4.87 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।
इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।





