हिमाचल प्रदेश

Nahan: जिला कल्याण अधिकारी ने दी चेतावनी, देर न करें

Admindelhi1
17 Feb 2026 5:11 PM IST
Nahan: जिला कल्याण अधिकारी ने दी चेतावनी, देर न करें
x

नाहन: जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने जिला सिरमौर के उन सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा है कि जिन पात्र लाभार्थियों ने अपनी ई-केवाईसी सत्यापन अभी तक नहीं करवाया है वे अपने नजदीकी आगंनबाड़ी केन्द्र अथवा सम्बंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर 28 फरवरी 2026 से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना ई-केवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी सत्यापित नहीं करने की स्थिति में यह समझा जाएगा कि पेंशनर अनुपलब्ध है अथवा सामाजिक सुरक्षा पैन्शन प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं है, तथा उन पैन्शनरों की पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जायेगी। इसके अतिरिक्त यदि किसी असहाय पेंशनभोगी का आधार कार्ड किसी कारण से नहीं बना है या उसे अपडेट करने की आवश्यकता है, तो वह आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकता है।

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी सत्यापन हेतु आवश्यक जानकारी एवं समस्या निवारण के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक तथा सम्बन्धित आंगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते है।

Next Story
null