- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: कबीरपंथी सभा की...
Nahan: कबीरपंथी सभा की बैठक में जातीय दस्तावेजों और भवन निर्माण पर मंथन

नाहन: रोनहाट में कल (सोमवार) कबीरपंथी सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला अध्यक्ष गरजा राम, कोषाध्यक्ष छांजपु छांजटा, संगठन सलाहकार तुलसी राम छांजटा, लेखाकार बस्तीराम छांजटा, जिला कोषाध्यक्ष छज्जू राम छांजटा, प्रेस सचिव विनोद छांजटा, बल्क अध्यक्ष प्रदीप लालटा और बल्क कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह जपटा, बल्क सचिव प्रदीप छांजटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में शिलाई ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों से आए सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि कबीरपंथी समाज की जाति, जो विभिन्न नामों से जानी जाती है, उसे केवल “कबीरपंथी” नाम से ही सरकारी दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड (Revener) में दर्ज करवाने का प्रयास किया जाएगा।
इसके अलावा, रोनहाट में कबीरपंथी भवन के निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। जल्द ही राज्य स्तरीय कबीरपंथी सभा का आयोजन सिरमौर जिले में किया जाएगा, जिसमें भवन निर्माण की दिशा में ठोस निर्णय लिया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों से ही कबीरपंथी समाज को सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक स्तर पर मजबूत किया जा सकता है।





