- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: बिजली हादसे में...
Nahan: बिजली हादसे में गाय की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नाहन: पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत बिजली का करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गायें बेहोश हो गईं। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक कुमार पुत्र जागर सिंह, निवासी गांव किशनपुरा ने बताया कि 16 जुलाई को उनके घर के पास स्थित पशुशाला में बंधी तीन गायों को बिजली का करंट लग गया। गायों की तेज आवाज सुनकर दीपक कुमार, राहुल और शेर सिंह मौके पर पहुंचे और रस्सियां खोलने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी करंट का झटका लगा।
काफी प्रयास के बाद रस्सियों को काटकर पशुओं को अलग किया गया। हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गायें बेहोश हो गईं।शिकायतकर्ता ने बिजली विभाग की कथित लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।





