हिमाचल प्रदेश

Nahan: कांग्रेस सरकार पर अर्थव्यवस्था बिगाड़ने का आरोप

Admindelhi1
8 May 2026 4:45 PM IST
Nahan: कांग्रेस सरकार पर अर्थव्यवस्था बिगाड़ने का आरोप
x
"कांग्रेस सरकार पर विकास रोकने का आरोप"

नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन में जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के नामांकन के अवसर पर कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष, पूर्व बीडीसी सदस्य बहन प्रोमिला शर्मा तथा रेणुका-ददाहू वार्ड से माता रेणुका क्षेत्र की उम्मीदवार शिवानी आज अपना नामांकन दाखिल किया । उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों उम्मीदवार जनता के आशीर्वाद से भारी मतों से विजय प्राप्त कर जिला परिषद में क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाएंगी।

भाजपा पदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कि वर्तमान कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से विकास कार्य ठप पड़े हैं, लेकिन सरकार के खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के हितों के बजाय केवल अपने मित्रों और करीबी लोगों पर मेहरबान है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन वर्षों में लगभग 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है और अब भी लगातार कर्ज लेने का सिलसिला जारी है। केवल इसी महीने लगभग 1500 करोड़ रुपये का नया ऋण लेने की तैयारी की जा रही है। इसके बावजूद प्रदेश में विकास का कोई कार्य धरातल पर दिखाई नहीं देता। जो सड़कें बन रही हैं वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार के पैसे से बन रही हैं

डॉ. बिंदल ने कहा कि पंचायत और जिला परिषद चुनाव केवल स्थानीय निकायों के चुनाव नहीं हैं, बल्कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, आर्थिक कुप्रबंधन और विकास विरोधी सोच के खिलाफ जनता का जनमत भी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखें और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाएं।

Next Story