हिमाचल प्रदेश

Nahan: दो वर्षीय बच्चे को टक्कर मारने वाले जेसीबी चालक पर मुकदमा

Admindelhi1
8 July 2026 2:44 PM IST
Nahan: दो वर्षीय बच्चे को टक्कर मारने वाले जेसीबी चालक पर मुकदमा
x
मासूम को घायल कर फरार जेसीबी चालक पर केस दर्ज

नाहन: काला आम्ब थाना क्षेत्र के गांव खैरी, डाकघर त्रिलोकपुर में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल का बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद जेसीबी चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव खैरी निवासी असलम खान पुत्र स्व. नाजरदीन ने बताया कि बीते 6 जुलाई की शाम करीब 7 बजे उनके मकान के किरायेदार पिंटू का 2 वर्षीय बेटा प्रियांशु कमरे के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया।

इसी समय संजीव कुमार निवासी बकाला, तहसील बिलासपुर, हरियाणा द्वारा चलाई जा रही जेसीबी मशीन तेज गति और लापरवाही से वहां पहुंची। आरोप है कि चालक ने समय रहते मशीन नहीं रोकी और बकेट से बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रियांशु मौके पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना काला आम्ब की टीम मौके पर पहुंची। शिकायत के आधार पर जेसीबी चालक संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story