हिमाचल प्रदेश

Nahan: भाजपा समर्थकों ने जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई

Admindelhi1
14 Nov 2025 5:11 PM IST
Nahan: भाजपा समर्थकों ने जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई
x

नाहन: बिहार के चुनाव की मतगणना जारी है और रुझानों के अनुसार भाजपा तथा एनडीए बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। भाजपा के इस प्रदर्शन से सिरमौर जिला भाजपा ने इकट्ठे होकर नाहन बाजार में एक दूसरे की लड्डू बांट कर नारेबाजी के साथ बिहार चुनावों में जीत का जश्न मनाया।

बिहार चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार हुआ है और इस जीत का श्रेय पी एम नरेन्द्र मोदी की नीतियों को दिया।

सिरमौर भाजपा जिला उप अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने बताया कि यह जीत भाजपा के कुशल नेतृत्व, जन कल्याण नीतियों और सुशासन के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में हिमाचल में भी ऐसे परिणाम आयेंगे। प्रदेश में आमजन इस समय कांग्रेस की नीतियों, कार्यों से तंग आ चुका है और समाज के सभी वर्ग त्रस्त हैं और बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं।

Next Story