हिमाचल प्रदेश

Nahan: भाजपा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Admindelhi1
15 May 2026 10:52 AM IST
Nahan: भाजपा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
x
कांग्रेस सरकार पर भाजपा का तीखा हमला

नाहन: नगर निगम निकायों के चुनावों में भाजपा ने अपनी पूरी शक्ति लगा दी है और इसी के चलते वीरवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन की नगर परिषद चुनावों के प्रचार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप प्रचार में वोट मांगते नजर आये। दोनों नेता नगर में डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं और लोगो को भाजपा समर्थित प्रत्याशयों को वोट और समर्थन की अपील करते नजर आये।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन नगर परिषद चुनावों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में नाहन की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन वर्षों में विकास कार्यों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि अगले वर्ष हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है और नाहन में भी भाजपा समर्थित नगर परिषद बनने के बाद सभी लंबित विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने जनता से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र, प्रदेश और नगर परिषद में भाजपा की सरकार बनने से विकास की गंगा फिर से बहेगी।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कि कांग्रेस सरकार ने स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों को जानबूझकर टालने का प्रयास किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का काम किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों और विफलताओं से पूरी तरह निराश हो चुकी है और नगर परिषद चुनावों से ही कांग्रेस को जवाब देने का मन बना चुकी है।

Next Story