हिमाचल प्रदेश

Nahan: विधानसभा उपाध्यक्ष ने 60 महिला श्रद्धालुओं को अयोध्या यात्रा के लिए किया रवाना

Admindelhi1
21 Nov 2025 9:37 AM IST
Nahan: विधानसभा उपाध्यक्ष ने 60 महिला श्रद्धालुओं को अयोध्या यात्रा के लिए किया रवाना
x

नाहन: आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में महिलाओं की सशक्त भागीदारी रही है, प्रदेश सरकार महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान कर रही है ताकि वे अपने जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें और महिला सशक्तिकरण की ताकत को पहचान कर आगे बढ़ सके। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्य मंत्री शगुन योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना तथा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना जैसी अनेको कल्याणकारी योजनाएं तथा कार्यक्रम चलाए है।

यह उद्गार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका जी में 60 सदस्यीय महिलाओं के दल को अपने खर्चे पर अयोध्या भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है ताकि महिलाएं स्वयं तैयार किए गए उत्पादों को स्थानीय बाजारों में उचित दामों पर बेच सके।

उन्होंने बताया कि इस दल में रेणुका विधानसभा क्षेत्र की 62 पंचायतों के 7 जोन की बिभिन्न महिलामंडल व स्वंय सहायता समूहो की 60 महिलाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर से 26 नवम्बर तक चलने वाली यह यात्रा रेणुका जी से आरंभ होगी और अयोध्या, राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, प्रयागराज, चित्रकुट, वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्म भूमि, हरिद्वार का भ्रमण करने के उपरांत वापस यहीं पर आकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि इस दल के रहने व भोजन इत्यादि की व्यवस्था पहले से ही कर दी गई है।

Next Story