हिमाचल प्रदेश

Nahan: 500 से अधिक बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल

Admindelhi1
24 Feb 2026 3:36 AM IST
Nahan: 500 से अधिक बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल
x

नाहन: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के धगेड़ा खंड की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 512 विद्यार्थियों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल दवा निःशुल्क खिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जे.पी. बलोदी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

डा. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि कृमि मुक्ति अभियान का उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनका स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है। कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा आ सकती है, इसलिए समय-समय पर दवा का सेवन आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव और स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया गया।

Next Story