- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: एबीवीपी ने...
Nahan: एबीवीपी ने संगडाह में बढ़ाया दायरा, मनीष चौहान को मिली कमान

नाहन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगड़ाह इकाई की नई कार्यकारिणी सत्र 2025-26 के लिए गठित की गई। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री सचिन सपटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने एबीवीपी को विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बताते हुए कहा कि यह संगठन समाज, राष्ट्र और छात्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
चुनाव अधिकारी के रूप में तहसील संयोजक हर्ष ठाकुर ने अध्यक्ष पद के लिए मनीष चौहान और मंत्री पद के लिए नितिश शर्मा के नामों की घोषणा की। इसके बाद इकाई अध्यक्ष मनीष चौहान ने कार्यकारिणी का विस्तार किया।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रजनीश चौहान, शुभम शर्मा, अजीत ठाकुर, पूजा चौहान और ज्योति शर्मा बने हैं। सह मंत्री पद पर मनोज कुमार, नितेश चौहान, हर्ष, अनिल ठाकुर और रितिका ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समीर शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अमन मीडिया प्रमुख और नीतू शर्मा मीडिया सह प्रमुख रहेंगी। सोशल मीडिया प्रमुख कुशल और सह प्रमुख करण चौहान होंगे।
एसएफडी प्रमुख पायल शर्मा, एसएफएस प्रमुख प्रज्ञा भारद्वाज और उनकी सह प्रमुख पायल बनीं। राष्ट्रीय कला मंच की जिम्मेदारी अंबिका सूर्यवंशी को मिली जबकि सह प्रमुख तमन्ना शर्मा होंगी। हेलो भारत प्रमुख पवन कुमार और सह प्रमुख अनुज ठाकुर होंगे। एलिस चौहान जनजातीय कार्य प्रमुख, मीनाक्षी शर्मा RTI प्रमुख, नंदिनी पजाईक एनसीसी प्रमुख और विनू चौहान एनएसएस प्रमुख बनाए गए हैं।
इसके अलावा छात्र उद्घोष प्रमुख अखिल चौहान, बी.ए. प्रमुख आंचल चौहान, बी.कॉम प्रमुख तनु शर्मा और छात्रा-छात्रावास प्रमुख के रूप में नंदिनी और मीनाक्षी को नियुक्त किया गया।





