- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: शादी में शामिल...
हिमाचल प्रदेश
Nahan: शादी में शामिल व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचते ही निधन
Admindelhi1
24 Jun 2026 11:29 AM IST

x
शादी समारोह के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने से गई जान
नाहन: संगड़ाह के रणफूआ गांव में सोमवार बीती रात को शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, लच्छी सिंह निवासी कोटला मोलर, तहसील ददाहू, उपमंडल संगड़ाह के रणफूआ गांव में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। रात एक बजे शादी समारोह के दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द और घबराहट शुरू हो गई। साथियों ने उन्हें तुरंत संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने बताया कि मरीज को लाने के कुछ ही मिनटों के भीतर उसकी सांसें रुक गईं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार जरूर दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।
Tagsनाहनशादीशामिलव्यक्तितबीयतबिगड़ीअस्पतालनिधनNahanweddinginvolvedpersonhealthdeterioratedhospitaldeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





