- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: नाहन में ‘भारत...
हिमाचल प्रदेश
Nahan: नाहन में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन, चार स्कूलों के विद्यार्थी शामिल
Admindelhi1
31 Aug 2026 6:34 PM IST

x
नाहन में ज्ञान की परीक्षा, ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में 53 विद्यार्थियों ने लिया भाग
नाहन: भारत विकास परिषद की नाहन शहर शाखा की ओर से सोमवार को शिशु विद्या निकेतन स्कूल नाहन में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन, आदर्श विद्या निकेतन, शिशु विद्या निकेतन और सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल के 53 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
भारत विकास परिषद शाखा नाहन शहर के अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ज्ञान से परिचित करवाना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अगले सप्ताह क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
Tagsशामिलनाहन‘भारत को जानो’प्रतियोगिताआयोजनचार स्कूलोंविद्यार्थीShamilNahan‘Know India’competitioneventfour schoolsstudentsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





