- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nahan: एचआरटीसी और...
Nahan: एचआरटीसी और प्राइवेट बस की टक्कर से पच्छाद में मची अफरा-तफरी

नाहन: पुलिस थाना पच्छाद क्षेत्र में रविवार सुबह एचआरटीसी की सरकारी बस और प्राइवेट बस की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बस को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं आई। 10अगस्त को एचआरट सी डिपो नाहन के चालक रोहित पुण्डीर ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह सरकारी बस नंबरHP71A-9355 को सराहां बस अड्डा से चलाकर गांव भेलन से पहले मोड़ पर पहुंचे थे।
इसी दौरान भेलन से सराहां की तरफ आ रही प्राइवेट ने सरकारी बस की साइड में टक्कर मार दी। टक्कर से सरकारी बस क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार यह हादसा प्राइवेट बस चालक द्वारा बस को जल्दबाजी, लापरवाही व गफलत से चलाने के कारण हुआ। हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। रोहित पुण्डीर की शिकायत पर पुलिस थाना पच्छाद में प्राइवेट बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी अन्वेषण कर रही है।





