हिमाचल प्रदेश

नगरोटा बगवां के बिजली कर्मी ओपीएस बहाल न होने पर गरजे

Shreya
11 Aug 2023 12:50 PM IST
नगरोटा बगवां के बिजली कर्मी ओपीएस बहाल न होने पर गरजे
x
ओपीएस बहाल न होने पर गरजे

नगरोटा बगवां: मंडल नगरोटा बगवां के विद्युत कर्मचारियों ने ओपीएस बहाल न करने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके कर्मचारी संघ के इकाई अध्यक्ष विक्की व सचिव कपिल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल किए हुए लगभग चार महीने हो गए हैं, लेकिन विद्युत कर्मियों का आजतक एनपीएस शेयर कटना बंद नहीं हुआ है। इसको लेकर वह मुख्यमंत्री से भी मिले, लेकिन मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के उपरांत भी विद्युत प्रबंधन ओपीएस बहाल नहीं कर रहा है। यदि विद्युत प्रबंधन ने शीघ्र ओपीएस बहाल नहीं की, तो उनका यह धरना-प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी बोर्ड प्रबंधन की होगी। कांगड़ा में प्रस्तावित संघ के वार्षिक अधिवेशन में विद्युत कर्मी इसके विरोध में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

Next Story