हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान की नड्डा ने ली जानकारी

Rani Sahu
14 Aug 2023 8:30 AM GMT
हिमाचल में बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान की नड्डा ने ली जानकारी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिन्दल से बात कर प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान की जानकारी ली है।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश को हर तरह से पूरा सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है।
इसके साथ ही नड्डा ने इस आपदा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स (पहले ट्विटर) कर कहा, "हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित गांव जादोन में बादल फटने व शिमला में भारी बारिश के कारण भूस्खलन से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, ईश्वर सभी को संबल प्रदान करें। आपदा की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देवभूमि के लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!"
Next Story