- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Nadaun: बैटरी फट जाने...
हिमाचल प्रदेश
Nadaun: बैटरी फट जाने से ट्रक जल कर राख ,बाल बाल बचा चालक
Tara Tandi
29 April 2025 10:55 AM IST

x
Nadaun नादौन: स्थानीय उपमंडल के जलाड़ी गांव में गत रात्रि सरिया से लदे एक ट्रक का कैबिन ट्रक की बैटरी फट जाने से पूरी तरह जल कर राख हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक की जान बड़ी मुश्किल से बच पाई। ट्रक चालक 65 वर्षीय दया राम निवासी गांव अंबोटा गगरेट क्षेत्र ने बताया कि वह ट्रक नंबर एचपी 72-3878 में सरिया लाद कर गगरेट से बिलासपुर के दद्योल गांव की ओर चला था। रात करीब साढ़े दस बजे उसने जलाड़ी गांव में ढाबे से खाना पैक करवाया। वहां से करीब तीन किलोमीटर आगे जब वह भट्ठा गांव के पास पहुंचा तो कैबिन की सीट के नीचे रखी ट्रक की बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और अन्दर धुंआ धुंआ हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक अंदर आग लग गई और वह आग से घिर गया।
इतने में एक स्थानीय व्यक्ति ने उसे बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच सकी। दया राम ने बताया कि वह केवल ट्रक के दस्तावेज ही बाहर निकाल पाया, जबकि केबिन में रखा सारा सामान तथा करीब पांच हजार रुपए कैश भी जल कर राख हो गया। उसने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड नादौन की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया अन्यथा पूरा ट्रक सामान सहित जलकर राख हो जाता। इस संबंध में दमकल अधिकारी देवेंद्र भाटिया ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेज दिया गया था जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
TagsNadaun बैटरी फटाट्रक जलकर राखसुरक्षित चालकNadaun Battery explodedtruck burnt to ashesdriver safeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





