हिमाचल प्रदेश

घर में लगी रहस्यमयी आग, कूलर सहित सोफा व गद्दे जले

Shantanu Roy
3 April 2023 9:46 AM GMT
घर में लगी रहस्यमयी आग, कूलर सहित सोफा व गद्दे जले
x
फतेहपुर। कांगड़ा जिला के अंतर्गत आती पंचायत घेटा में एक घर में रहस्यमयी तरीके से आग लग रही है, जिसमें अब तक सोफा, कूलर, गद्दों के साथ घर में रखी कई चीजें जलकर राख हो चुकी हैं। घर के मुखिया गुरनाम सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से उसके घर में अचानक आग लग रही है जिसमें लाखों रुपए का सामान जल चुका है। उन्होंने बताया कि अब तो परिवार के सदस्य घर में सोने से भी डर रहे हैं। वहीं पंचायत प्रधान राजकुमार का कहना है कि ऐसा गुरनाम सिंह के घर में करीब पिछले एक महीने से चल रहा है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Next Story