हिमाचल प्रदेश

केसीसीबी को पुराने दिनों में लाना मेरा टारगेट, नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सम्मान समारोह में बोले

Gulabi Jagat
13 Jan 2023 10:30 AM GMT
केसीसीबी को पुराने दिनों में लाना मेरा टारगेट, नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सम्मान समारोह में बोले
x
हमीरपुर
कांगड़ा केंद्रीय को-ऑपरेटिव बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया गुरुवार को पहली मर्तबा हमीरपुर पहुंचे। यहां उनका कांग्रेस के लोगों ने भव्य स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि केसीसी बैंक पुराने दिनों में वापस आए, यह उनका अहम टारगेट रहेगा। यहां गांधी चौक पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बैंकों का बुरा हाल हुआ है। उसके बाद से सभी बैंक संघर्ष में है। नोटबंदी का कर्मचारियों से लेकर बैंक व्यवसाय के क्षेत्र में बहुत बुरा असर पड़ा है। कांगड़ा बैंक पुराने दिनों में वापस आए इस पर कार्य किया जाएगा। कुलदीप पठानिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीकरण किया था। उसके बाद ही प्रदेश में भी राष्ट्रीय बैंक आए थे। उस वक्त को-ऑपरेटिव बैंक कांगड़ा जिला में था।
केसीसीबी के अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को लाभ पहुंचाने में यह बैंक आगे रहा है। इस समय इसकी बर्थ 18,000 करोड़ रुपए की है। उन्होंने कहा कि एक बार जब चुनाव लड़ रहे थे, तो हमीरपुर जिला से सीएम का नारा चला था। उस दौरान गवारडू क्षेत्र में एक हत्या केस बना था जिस कारण उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन बावजूद इसके बमसन क्षेत्र की जनता हमारे साथ खड़ी रही थी, जबकि भाजपा के इस जिला से संबंधित मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें विश्वास जताकर चेयरमैन नियुक्त किया है। बता दें कि गुरुवार को केसीसीबी के नवनियुक्त चेयनमैन का स्वागत करने के लिए यहां के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता जिला के बार्डर एरिया उखली पहुंच गए थे। उसके बाद भोटा, डिडवीं टिक्कर सहित जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। गांधी चौक के बाद कुलदीप पठानिया ने गसोता महादेव मंदिर में जाकर शीश नवाया।
Next Story