हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी ने शहर में स्थापित किया कंट्रोल रूम, मानसून में आपदाओं से निपटने के लिए कसी कमर

Gulabi Jagat
24 Jun 2023 9:19 AM GMT
नगर निगम मंडी ने शहर में स्थापित किया कंट्रोल रूम, मानसून में आपदाओं से निपटने के लिए कसी कमर
x
मंडी: नगर निगम मंडी ने मानसून सीजन में आपदाओं से निपटने के लिए कमर कस ली है। जिसके चलते नगर निगम ने एक कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। जो लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे खुला रहेंगे, ताकि आपदा से त्वरित प्रभाव से निपटा जा सके। नगर निगम के कंट्रोल रुम में 27 कर्मचारियों एवं अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। जो अलग-अलग समय पर शिफ्ट पर कंट्रोल रुम में ड्यूटी देंगे। मानसून सीजन के दौरान अगर कोई आपदा की घटना सामने आती है, तो लोग नगर निगम के कंट्रेाल रुम दूरभाष नंबर 01905222146 पर 24 घंटे पर कॉल करके सूचना देकर सुविधा प्राप्त कर सकते है। गौरतलब है कि कई बार भारी बारिश व भू-स्खलन से संबंधित अन्य आपदा की सूचना देरी से पता चलती है। जिस कारण आपदा से निपटने के लिए तत्परता से कार्य करना मुश्किल हो जाता है।
लेकिन इस बार नगर निगम मंडी ने बरसात के दौरान आपदा से निटपने के लिए चार माह के लिए नगर निगम कार्यालय में शिकायत कक्ष(कॉल सेंटर) बनाया गया है। इस बाबत नगर निगम द्वारा एक आपदा सेवा शुरु की जा रही है। नगर निगम ने निर्देश दिए है कि कहीं कोई हादसा होता है। तो लोग घटना की सूचना एवं शिकायत 01905222146 दूरभाष नंबर पर दे सकते हैं। आपदा से निपटने के लिए पूरी टीम तत्पर रहेगी। टीम आपदा के समय में त्वरित और प्रभावी एक्शन होगा। नगर निगम का कंट्रोल रूम जून माह से 15 सितंबर तक चलेगा। एचडीएम
ये कर्मचारी देंगे कंट्रोल में रूम ड्यूटी
मदन कुमार कनिष्ठ सहायक, मनीष व खेम चंद, गोपाल, सतीश कुमार, तरूण कुमार, हितेश, पूर्ण चंद, वरुण, राहुल, कुशमा, अमित, योगिता, दीपक, निशा, सुरेश, शिवानी, सुखराम, गरिमा, विशाल, हरीश, टिकम राम, सुनैना, विशाल चंदेल, नुपुर, बसीम, सुमना, रुपेश सहित अन्य कर्मचारी कंट्रोल रुम में अलग-अलग समय पर डयूटी देंगे।
नगर निगम मंडी द्वारा मानसून सीजन में आपदा से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम सितंबर माह तक 24 घंटे लोगों की सुविधा के लिए खुला रहेगा। कंट्रोल रुम के लिए 27 कर्मचारी व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शशि पाल शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम मंडी
Next Story