- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पूर्वी गंग राजाओं ने...
हिमाचल प्रदेश
पूर्वी गंग राजाओं ने बनवाया था मुखलिंगेश्वर महादेव मंदिर
Gulabi Jagat
7 Feb 2023 12:16 PM GMT

x
मंडी। छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और ऐतिहासिक बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी में बाबा भूतनाथ का शृंगार प्रतिदिन नए-नए रूपों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बाबा भूतनाथ का शृंगार आंध्र प्रदेश में स्थित मुखलिंगेश्वरा महादेव के रूप में किया गया है।
बाबा भूतनाथ के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि आज बाबा भूतनाथ अपने भक्तों को मुखलिंगेश्वर महादेव के रूप में दर्शन दें रहे हैं। उन्होंने बताया कि भगवान शिव का यह मंदिर 10वीं शताब्दी में पूर्वी गंग राजाओं द्वारा निर्मित तीन मंदिरों का एक समूह है और यहां के देवता मुखलिंगेश्वर, भीमेश्वर और सोमेश्वर है। उन्होंने बताया कि यह सभी मंदिर वास्तुकला की उड़ीसा शैली को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने बताया कि मुखलिंग एक वर्चुअल आर्ट गैलरी है और प्रवेश द्वार अपने आप में एक चमत्कार है। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले माखन को हटाया जाएगा और उसके उपरांत बाबा भूतनाथ अपने वास्तविक रूप में भक्तों को दर्शन देंगे।
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेपूर्वी गंग राजाओंमुखलिंगेश्वर महादेव मंदिर

Gulabi Jagat
Next Story