हिमाचल प्रदेश

सांसद ने मुख्यमंत्री से किया चण्डीगढ़-भुंतर सीधी हवाई उड़ान का आग्रह

mukeshwari
15 Jun 2023 1:51 PM GMT
सांसद ने मुख्यमंत्री से किया चण्डीगढ़-भुंतर सीधी हवाई उड़ान का आग्रह
x

कुल्लू। मण्डी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सेचण्डीगढ़-भुंतर के बीच सीधी हवाई उडान के लिए आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र मेें कहा है कि हिमाचल प्रदेश में उड़ान-दो के तहत हैलीकाॅप्टर सेवा (पवन हंस) का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। उड़ान-दो के अंतर्गत हवाई उड़ाने चण्डीगढ़ से शिमला, शिमला से भुंतर, भुंतर से शिमला और फिर शिमला से चण्डीगढ़ संचालित की जा रही हैं।

सांसद ने कहा कि चण्डीगढ़ से कुल्लू-मनाली के लिए बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं और सीधी हैलीकाप्टर सेवा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव लगभग डेढ़ महीना बाद शुरू हो जाएगा और इस दौरान भारी तादाद में देसी व विदेशी सैलानी कुल्लू-मनाली आएंगे। इस दृष्टि से भी चण्डीगढ़ से भुंतर के मध्य सीधी उड़ान काफी लाभकारी व सुविधाजनक सिद्ध होगी औक्र साथ ही यात्रियों का पैसा भी बचेगा।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story