- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- तिंदी-किलाड़ मार्ग पर...

x
शिमला। जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में 2 अलग-अलग स्थानों पर हिमस्खलन से 2 गांवों का संपर्क कट गया है। हालांकि हिमस्खलन से कोई जनहानि नहीं हुई है। उधर, लाहौल-स्पीति के तिंदी-किलाड़ सड़क मार्ग पर हिमस्खलन हो गया है। शुक्रवार शाम 3 बजे अचानक भारी मात्रा में हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन से किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि हिमस्खलन से जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है परंतु वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। शुक्रवार को मौसम विभाग के यैलो अलर्ट के बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई। कोकसर में 41 सैंटीमीटर, कोठी में 35, गोंदला में 25, केलांग में 23, कुकमसेरी 21, कल्पा 7, खरदाला 3, शिलारू व पूह में 2 सैंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी देखने को मिली। इस दौरान मनाली में 38, तीसा में 37, भरमौर 19, बंजार 18, कसोल में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी।
मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के मध्यम पर्वतीय व अधिक ऊंचाई वाले इलाकों के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि प्रदेश में अभी तक वैस्टर्न डिस्टरबैंस का प्रभाव है, जिसके चलते प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। शनिवार को भी प्रदेश के ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। इसके बाद 14 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। उधर, लाहौल सहित मनाली क्षेत्र में हिमस्खलन की आशंका बढ़ने के चलते प्रशासन ने पर्यटकों के सोलंग से आगे जाने पर रोक लगा दी है। मनाली के ऊपरी क्षेत्रों सोलंगनाला, धुंधी व अटल टनल के साऊथ पोर्टल सहित लाहौल के अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से केलांग तक तथा लाहौल व कुल्लू के नेहरूकुंड-कुलंग-पलचान और कोठी, कोठी से रोहतांग दर्रा, पलचान से सोलंगनाला, सोलंगनाला से धुंधी, अटल टनल के साऊथ पोर्टल, कोकसर-सिस्सू-तांदी, दारचा रूट के अलावा दारचा-पटसेउ-जिंगजिंगबार, बारालाचा, सरचू, लाचुंगला के अलावा पांगी से तंगलंगला के बीच तथा तांदी, किर्तिंग, थिरोट, कुकुमसेरी, उदयपुर से शौर, किलाड़ से बरवास, छतड़ू लोसर, ताबो-काजा-सुमदो में हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने सैलानियों से आग्रह किया है कि सोलंगनाला से आगे न जाएं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story