हिमाचल प्रदेश

लडभड़ोल-सांडापतन सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से आवाजाही बाधित, तीन घंटे बाद बहाल

Rani Sahu
7 Aug 2022 5:54 PM GMT
लडभड़ोल-सांडापतन सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से आवाजाही बाधित, तीन घंटे बाद बहाल
x
लडभड़ोल-सांडापतन सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से आवाजाही बाधित
मंडी जिले के लडभड़ोल में देर रात हुई भारी बारिश से लडभड़ोल-सांडापतन सड़क मार्ग गोरा के समीप भारी भूस्खलन होने से तीन घंटे बंद रहा।
रविवार सुबह करीब 6 बजे लडभड़ोल-सांडापतन सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से आवाजाही बाधित हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस रूट से जाने वाली एचआरटीसी और निजी बसें भी फंसी रहीं।
9:30 बजे के आसपास सड़क को बहाल किया गया। लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क को बहाल किया गया है। सभी वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story