- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पांच केंद्रीय...
हिमाचल प्रदेश
पांच केंद्रीय विश्वविद्यालयों-आईआईटी रोपड़ के बीच एमओयू साइन, शैक्षणिक-तकनीकी शिक्षा का बढ़ेगा स्तर
Gulabi Jagat
31 July 2023 11:25 AM GMT
![पांच केंद्रीय विश्वविद्यालयों-आईआईटी रोपड़ के बीच एमओयू साइन, शैक्षणिक-तकनीकी शिक्षा का बढ़ेगा स्तर पांच केंद्रीय विश्वविद्यालयों-आईआईटी रोपड़ के बीच एमओयू साइन, शैक्षणिक-तकनीकी शिक्षा का बढ़ेगा स्तर](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/07/31/3239331-mou.webp)
x
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय चार अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालय और एक अन्य भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) के साथ मिलकर शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। इस संबंध में 29 जुलाई को नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अलावा राज्य शिक्षा मंत्री सुभाष सरकार और शिक्षा सचिव संजय मूर्ति मौजूद रहे। उक्त समझौता ज्ञापन का उद्देश्य केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ के बीच आपसी शैक्षणिक सहयोग, तकनीकी सहयोग और तकनीकी ट्रांसफर को बढ़ावा देना है।
गौरतलब है कि 29 जुलाई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ और द्वितीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रगति मैदान नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीयू के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने शिरकत की। इस मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार का सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रो. बंसल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का इस समझौते में सम्मिलित होना हर्ष और गौरव का विषय है। इससे हिमाचल राज्य में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा।
![Gulabi Jagat Gulabi Jagat](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542630-c76cdf9c-3b9f-4516-be18-f703e9bac885.webp)
Gulabi Jagat
Next Story