हिमाचल प्रदेश

30 मई को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे, जनसंपर्क से जन समर्थन जुटाएंगे: अनुराग ठाकुर

mukeshwari
21 May 2023 12:23 PM GMT
30 मई को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे, जनसंपर्क से जन समर्थन जुटाएंगे: अनुराग ठाकुर
x

ऊना। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, विधायक सतपाल सत्ती व अन्य गणमान्यों के साथ ऊना ज़िले की पार्टी कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक में पदाधिकारियों को सम्बोधित किया व हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष राजीव बिंदल व संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का स्वागत- अभिनंदन किया।

इस दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए ठाकुर ने कहा” मोदी सरकार के 9 वर्ष आने वाले 30 मई को पूरे होने वाले हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क के द्वारा जन समर्थन जुटा रही है। अगले 1 माह में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी अध्यक्ष जी सभी कार्यकर्ताओं को देंगे। हमारे उना से विधायक सतपाल सत्ती पिछले 9 वर्षों से प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे। इनका भी मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा। हमारे नए संगठन मंत्री सिद्धार्थन का भी आज पहली बार उना आगमन हुआ है। हम उनका भी स्वागत और अभिनंदन करते हैं।"

अनुराग ठाकुर ने कहा “'मोदी है तो मुमकिन है' यह बात आज हर देशवासी महसूस करता है। अगर 9 वर्षों में हम इतना आगे पहुंच सकते हैं तो सोचिए अगले 5 वर्षों में देश और हिमाचल कहां तक जा सकता हूं। उन्होंने कहा, "अगले 2 वर्षों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं तो सोचिए 5 वर्षों बाद क्या होगा” आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “ जिन लोगों ने अपनी पूरी उम्र नफरत के अलावा देश को कुछ नहीं दिया, भाई- भतीजावाद और देश को 'बांटो और राज करो' की रणनीति पर चलाने वाले लोगों के मुंह से मोहब्बत की बात शोभा नहीं देती। कांग्रेस ने सदैव तुष्टीकरण की राजनीति की है और उस के बल पर ही वोट लिया है। भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस आज भी लोगों के बीच कोई बड़ी बात लेकर नहीं जा पाती है। देश पर 60- 65 वर्षों तक राज करने के बाद भी वे आज रेवड़ीयों की बात करते हैं। 2019 के आम चुनावों से पहले भी कांग्रेस कुछ राज्यों में जीती थी पर 2019 में क्या हुआ वह आप सब ने देखा है।"

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story