- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- शातिरों ने दुकान में...
हिमाचल प्रदेश
शातिरों ने दुकान में लगाई सेंध, 25,000 रुपए के नोटों के हार सहित नकदी लेकर हुए फरार
Admin4
15 Sept 2023 5:23 PM IST

x
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने मुख्य बाजार स्थित एक दुकान में सेंधमारी कर हजारों रुपए के नोटों के हार और कुछ हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर लिया है।
दुकान मालिक प्रदीप कुमार निवासी गांव सुंगल डाकघर बिनौला जिला बिलासपुर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, वीरवार सुबह लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो इसकी सूचना दुकान मालिक को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक प्रदीप ने पुलिस को इस बाबत सूचित किया।
दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पता चला कि बाइक पर दो व्यक्ति आए और उन्होंने शटर को तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। शातिरों ने दुकान के अंदर से 25000 रुपए के नोटों के हार और 2000 रुपए की नकदी चोरी की है। एएसपी बिलासपुर शिव कुमार चौधरी ने खबर की पुष्टि की है।
Tagsहिमाचलहिमाचल न्यूज़शातिरों25000 रुपएदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





