हिमाचल प्रदेश

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी पकड़ा

Admindelhi1
7 Oct 2026 2:23 PM IST
नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी पकड़ा
x
दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपित गिरफ्तार

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित के पिता ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।

किशोरी के पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिक 15 वर्षीय पुत्री घर में अकेले थी। गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बताया कि उसकी पुत्री के शोर मचाने पर घर में मौजूद महिलाओं ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अनूप कुमार ने मंगलवार को शाम बताया जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Next Story