हिमाचल प्रदेश

नाबालिग ने किया सुसाइड, 16 घंटे बाद इस हालत में बरामद हुआ शव

Admin4
23 Jan 2023 3:00 PM GMT
नाबालिग ने किया सुसाइड, 16 घंटे बाद इस हालत में बरामद हुआ शव
x
चंबा। हिमाचल के चंबा जिले में एक नाबालिग लड़की ने रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने अपने जूते व मोबाइल फोन पुल पर ही छोड़ दिया था। लड़की का शव 16 घंटे बाद रविवार को नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस की सर्च टीम को शव परेल पुल से करीब 1 किलोमीटर दूर उदयपुर नामक स्थान पर मिला। DSP अजय कपूर ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर इस बात का पता लगा रही है कि लड़की ने आत्महत्या किस वजह से की है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामले की सूचना तुरंत सुल्तानपुर पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचा पुल पर रखा लड़की का मोबाइल और उसके जूते कब्जे में ले लिए। पुलिस ने बताया कि जांच करने पर नदी में छलांग लगाने वाली लड़की की पहचान 17 वर्षीय पांगी निवासी के तौर पर हुई। लड़की सर्दियों की छुट्‌टी में अपनी बुआ के घर चंबा आई हुई थी।
Admin4

Admin4

    Next Story