हिमाचल प्रदेश

मंत्री जगत सिंह नेगी ने लिया धर्मगुरु दलाईलामा का आशीर्वाद

Tara Tandi
13 Jun 2023 2:31 PM IST
मंत्री जगत सिंह नेगी ने लिया धर्मगुरु दलाईलामा का आशीर्वाद
x
तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा ने गुरुवार को अपने मकलोडगंज स्थित आवास पर राजस्व, बागबानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को किन्नौरी टोपी पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक केवल सिंह पठानिया, भांग की वैध खेती पर अध्ययन को गठित समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य देवेन खन्ना सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उनके साथ रहे। राजस्व मंत्री ने दलाईलामा को किन्नौर आने का आमंत्रण दिया। सुंदर सिंह ठाकुर ने दलाईलामा से अपने विधानसभा क्षेत्र कुल्लू आने का आग्रह किया। दलाईलामा ने अपनी चिरपरिचित मुस्कुराहट के साथ दोनों निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किए। इस दौरान धर्मशाला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम से पहले सोमवार सुबह समिति अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने मकलोडगंज में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से भेंट की।
Next Story