- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- MC शिमला के चुनाव,...

x
नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शनिवार को कसुम्पटी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मंत्री व कसुम्पटी विधायक अनिरुद्ध सिंह ने एक बैठक की। जिसमें नगर निगम शिमला के चुनाव और विधानसभा क्षेत्र के लोगों से बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय किस तरह से स्थापित किया जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो। इसके अलावा नगर निगम शिमला के चुनाव भी काफी नजदीक है, जिसको लेकर बैठक में चर्चा हुई है, ताकि नगर निगम पर भी कांग्रेस काबिज हो सके।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बीते कल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बेहतरीन बजट प्रस्तुत करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए रोड मैप तैयार किया है। साथ ही पंचायत स्तर से लेकर नगर निगम तक जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग में खाली पड़े हुए पदों को भरने का भी बजट में प्रावधान किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी कामकाज में राहत मिलेगी।
Next Story