- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 15 को होगा मेयर-डिप्टी...
हिमाचल प्रदेश
15 को होगा मेयर-डिप्टी मेयर का खुलासा, जानिए क्या बोले सीएम
Gulabi Jagat
12 May 2023 3:23 PM GMT

x
शिमला: राजधानी में मेयर और डिप्टी मेयर चयन पर बढ़ी धुकधुकी जल्द ही सामान्य होने वाली है। दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसका खुलासा कर दिया है। नगर निगम शिमला में 34 में 24 सीटें जीत कर करिश्मा करने वाली कांग्रेस ने हाईकमान के साथ चर्चा के बाद अहम पदों के लिए नामों सहमति लगभग बना ली है। दोनों बड़े ओहदों में से एक महिला को मिलना तय है। ये दोनों नाम कौन से होंगे, इसका खुलासा 15 मई को होने वाला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह तारीख तय की है। उन्होंने दिल्ली से लौटते ही प्रदेश के इस सबसे बड़े संशय से पर्दा हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर का फैसला सभी पार्षदों की सहमति से ही होगा।
15 मई को बुलाई गई इस बैठक में सभी पार्षद मौजूद रहेंगे। उनकी सहमति से मेयर और डिप्टी मेयर का चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनका दौरा पूरी तरह से राजनीतिक था। इस दौरान उन्होंने आलानेताओं के साथ शिमला नगर निगम में चुनाव की जीत और भविष्य की तैयारियों पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत तय है। यहां भाजपा की नीतियों से लोग आहत हैं। हिमाचल में नगर निगम चुनाव जीतने पर उन्हें बतौर स्टार प्रचारक कर्नाटक में बुलाया गया था। वह जिस भी क्षेत्र में गए हैं वहां लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने पर अपनी सहमति जताई है। (एचडीएम)
कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारक थेे हिमाचल के सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया गया था। राजधानी में नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत के ठीक बाद वे कर्नाटक प्रचार में चले गए थे। इस दौरान उन्होंने कई मंचों से जनसभाओं को संबोधित किया और इस दौरान वे कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ भी मंच साझा करते नजर आए थे। मुख्यमंत्री प्रचार अभियान को पूरा करने के बाद दिल्ली लौटे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से हिमाचल में संगठनात्मक मामलों पर चर्चा और इसके बाद हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से भी मुलाकात की। प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर इन मुलाकातों में खास चर्चा की गई है। खासतौर पर मंत्रिमंडल विस्तार और शिमला नगरनिगम चुनाव के बाद मेयर और डिप्टी मेयर के फैसले की बात की गई है। हिमाचल में अभी भी तीन मंत्रिपद खाली हैं और इसके लिए नेताओं की तरफ से हर जुगत लगाई जा रही है।
Tagsसीएमआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story