हिमाचल प्रदेश

मनाली में भीषण अग्निकांड, नौ खोखे जलकर राख, सिलिंडर फटने से हुआ जोरदार धमाका

Tara Tandi
1 Sept 2023 4:16 PM IST
मनाली में भीषण अग्निकांड, नौ खोखे जलकर राख, सिलिंडर फटने से हुआ जोरदार धमाका
x
मनाली में कूड़ा सयंत्र के समीप भीषण अग्निकांड में सेब के बगीचे सहित नौ खोखे जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद आग की लपटें उठने लगीं। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई है। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है।
Next Story