- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- भारी बारिश के कारण...
भारी बारिश के कारण मणिमहेश यात्रा पर रोक, तीन श्रद्धालुओं की मौत

HIMANCHAL PRADESH हिमाचल प्रदेश : लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा दी है। यात्रा के दौरान तीन श्रद्धालुओं की अलग-अलग मार्गों पर मौत हो गई। दो श्रद्धालुओं की मौत कुगती मार्ग पर और एक की हड़सर मार्ग पर पैदल यात्रा के दौरान हुई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उनके शव हड़सर लाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, सुंदरासी में लैंडस्लाइड के कारण पांच श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें एयरलिफ्ट कर भरमौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में हमीरपुर से जमीत सिंह, कांगड़ा के पालमपुर से अनिल कुमार, पंजाब के होशियारपुर से हरप्रीत, तलवाड़ा से अशोक कुमार और कोलकाता से विश्वजय दत्ता शामिल हैं। उनके परिजन भी उनके साथ मौजूद हैं।
भारी बारिश और खराब मौसम के कारण यात्रा मार्ग और मणिमहेश डल झील में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सुरक्षित स्थान पर एयरलिफ्ट किया गया है। कई जगह मार्ग क्षतिग्रस्त और पुल बह चुके हैं, जिससे प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए सभी कर्मचारियों को वापस बुला लिया है।





