हिमाचल प्रदेश

Mandi: मजदूर-किसानों का ऐलान, 10 अगस्त को मंडी में होगा जेल भरो आंदोलन

Admindelhi1
27 July 2026 11:03 AM IST
Mandi: मजदूर-किसानों का ऐलान, 10 अगस्त को मंडी में होगा जेल भरो आंदोलन
x
10 अगस्त को मंडी में मजदूर-किसान भरेंगे जेल, आंदोलन का ऐलान

मंडी: हिमाचल किसान सभा की मंडी जिला कमेटी की बैठक ताराचंद भवन मंडी में आयोजित की गई। बैठक में कुशाल भारद्वाज रामजी दास, महेंद्र राणा, जोगिंदर वालिया, प्रेम दास, जगमेल ठाकुर, नंद लाल वर्मा, हेम राज, राकेश कुमार आदि ने भी हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज ने देश भर के छात्र-युवा आंदोलन पर बेरहमी से लाठीचार्ज करवाने, आंदोलन को कुचलने की मंशा से क्रूर दमन का सहारा लेने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस क्रूर दमन के लिए छात्रों से माफी मांगें। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए समस्त छात्र आंदोलन को बधाई दी तथा शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की।

Next Story