हिमाचल प्रदेश

Mandi: हिमाचल कांग्रेस में अध्यक्ष चयन निष्पक्ष बताया गया

Admindelhi1
28 Nov 2025 10:54 AM IST
Mandi: हिमाचल कांग्रेस में अध्यक्ष चयन निष्पक्ष बताया गया
x

मंडी: जिला अध्यक्ष अनुसूचि जाति जन जाति अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक यूनाइटेड मंच मंडी एवं बहुजन एकता मिशन महापंचायत हिमाचल प्रदेश संयोजक तेज लाल चंदेल ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस का निष्पक्ष अध्यक्ष मिला है। उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व विशेष रूप से मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी का विनय कुमार को हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान करने पर अति आभार व्यक्त किया है।

चंदेल ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार को अध्यक्ष पद की कमान सौंपने से राष्ट्रीय कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति जन-जाति, अल्पसंख्य एवं अन्य पिछड़े सभी वर्गों को सम्मानित करके भाईचारे का संदेश दिया है ।

उन्होंने कहा कि विनय कुमार तीन बार के विधायक तथा एक तजुर्बे कार राजनीतिज्ञ हैं, इनकी अनुभवी लीडरशिप में हिमाचल कांग्रेस दिन दुगनी व रात चार गुना तरक्की करेगी। यही नहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी में सभी वर्गों को राज्य स्तर से लेकर बुथ स्तर तक सम्मान प्रतिनिधित्व मिलेगा तथा एकजुट होकर पार्टी के उज्जवल भविष्य के लिए काम करेंगे। सभी कांग्रेसजन एक माला के मनकों की तरह अपनी अपनी भागीदारी निभाएंगे , यही माननीय राहुल गांधी का सपना है कि कांग्रेस पार्टी में सभी वर्गों को भारत के संविधान के अनुसार सिर से पांव तक उनकी हिस्सेदारी के अनुसार प्रतिनिधित्व मिले। क्योंकि कांग्रेस पार्टी का संविधान भी भारत के संविधान पर पूर्ण रूप से निर्धारित है।

Next Story