हिमाचल प्रदेश

Mandi: महिला सम्मेलन में ठाकुर महेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार को घेरा

Admindelhi1
15 Dec 2025 11:58 AM IST
Mandi: महिला सम्मेलन में ठाकुर महेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार को घेरा
x

मंडी: मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल की बनेहरडी, पैहड व कुम्हारडा पंचायतों का संयुक्त महिला सम्मेलन भाजपा मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर की अध्यक्षता में बनेहरडी में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन पूरी तरह सफल रहा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। बरसात के बाद कई प्रमुख सड़कें आज तक बहाल नहीं हो पाई हैं, जिससे स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।

ठाकुर महेंद्र सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि देशभर में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने भी प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आम आदमी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर गंभीरता से काम करती है।

Next Story