हिमाचल प्रदेश

Mandi: निःक्षय मित्र बनकर एसआरडीए संस्था ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

Admindelhi1
6 July 2026 10:34 AM IST
Mandi: निःक्षय मित्र बनकर एसआरडीए संस्था ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
x
क्षय रोग मुक्त भारत अभियान को एसआरडीए संस्था का मिला सहयोग

मंडी: जिला मंडी के थलटूखोड स्थित संस्था सोसायटी फार रूरल डिवेल्पमेंट एंड एक्शन एसटारडीए की ओर से केंद्र सरकार के टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य खंड पधर क्षेत्र के 18 क्षय रोगियों को गोद लिया है। संस्था ने उनकी निःक्षय मित्र बनने की घोषणा की है।

संस्था प्रमुख अमर सिंह कौंडल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के खंड स्वास्थ्य अधिकारी संजय महाजन एवं एसटीएस चंद्रेश के विशेष आग्रह पर संस्था द्वारा पधर खंड के विभिन्न क्षेत्रों से चिन्हित 18 क्षय रोगियों को गोद लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रविवार को क्षय रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु संस्था द्वारा सभी 18 रोगियों को पोषण किट वितरित की गई। टी.बी. रोगियों के शरीर में प्रोटीन की अत्यधिक आवश्यकता होती है, जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और रोगी जल्दी स्वस्थ होता है। इसी उद्देश्य से किट में दलिया, काले चने, दली चना तथा साबुत मूंग उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम संचालक सोबर दत्त द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट देते हुए दवाइयां के सेवन व खानपान तथा और किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए स्पष्ट किया गया। पोषण किट प्राप्त करने के दौरान लाभार्थी कांता देवी व सोम देव सहित अन्य लाभार्थी उपस्थित रहे।

संस्थान द्वारा 6 माह पहले भी 19 क्षय रोगियों की निश्चय मित्र रही है जो वर्तमान समय में सभी स्वस्थ हैं। संस्था ने संकल्प लिया है कि उपचार अवधि तक सभी गोद लिए गए रोगियों की नियमित फॉलोअप, पोषण सहयोग एवं स्वास्थ्य जांच में मदद की जाएगी, ताकि पधर क्षेत्र को शीघ्र टी.बी. मुक्त बनाया जा सके।

Next Story