हिमाचल प्रदेश

Mandi: ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था जांची, भंडार कक्ष का मासिक निरीक्षण

Admindelhi1
25 Aug 2026 9:51 PM IST
Mandi: ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था जांची, भंडार कक्ष का मासिक निरीक्षण
x
ईवीएम भंडार कक्ष का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंडी: अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश-सह-राज्य ईवीएम नोडल अधिकारी नीरज चांदला तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मंगलवार को भ्यूली स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ईवीएम एवं वीवीपैट भंडार कक्ष का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भंडार कक्ष में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही सुरक्षा ड्यूटी तथा भंडार कक्ष में स्थापित सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने भंडार कक्ष की सुरक्षा एवं निगरानी से संबंधित व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

Next Story